जलेबी, लड्डुओं की खुशबु फीकी पढ़ रही है

| |

 

अब  तो हद हो गई ,  विदेशी सामान हमारे घर में घुसकर खानपान भी बदल रहे हैं। भारत देश में भारतीय व्यंजनों की जगह चाइनीज जैसे विदेशी व्यंजनों की भरमार हो गई है।  पूड़ी, पराठे, रोटी की जगह बर्गर, मोमोज ,चाऊमीन जैसे जंक फूड भारतीय लोगों की जेबें खाली करा रहे हैं।  लड्डू और जलेबी तो गायब ही होते जा रहे हैं।  भारतीय हलवाईयों की अगर यही स्थिति रही तो उन्हें अपने व्यवसाय से हाथ धोना पड़ेगा। आलू की टिक्की और मूँग के बड़े बाजार में देखने को नहीं मिलेंगे।  भारतीय जनता भी विदेशी खाद्यानों की तरफ आकर्षित हो रही है और विदेशी जंक फ़ूड का जमकर उपयोग कर रही है । विदेशी सभ्यता उनके मन को भा रही है और भारतीय सभ्यता का भी लगभग अंत सा हो रहा है। इन विदेशी खाद्यानों का आदी होना अत्यन्त बुरा है। ये सेहत और पैसा दोनों पर असर डालती है।  समय रहते सजग होने में ही भलाई है। वैसे तो क्या खाना और क्या नहीं, ये आप पर निर्भर है पर देश हित के लिए कदम – कदम पर सजग करना स्वदेश व्यापार मण्डल का कार्य है।

Previous

आइये मज़बूत करे अपने रूपए को और हराये विदेशी मुद्रा को

आपदा में अवसर

Next